हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम रौसा पुरावावां में गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में कीटनाशक जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी मल्लावां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ग्राम रौसा निवासी रिंकू ने गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था। सीएचसी में डॉ. जितेंद्र पटेल ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव घर ले गए। परिजनों के मुताबिक, रिंकू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई पंकज और नीरज हैं। मृतक अविवाहित था। युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसका पत...