Hardoi News: मल्लावां में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी हालत
हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के मोहल्ला सुभाष पार्क निवासी जय ठाकुर ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय वापस अपने घर ले गए। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.