Hardoi News: मल्लावां में कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत
हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: मल्लावां। मोहब्बतपुर गांव में रविवार देर शाम कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा पानवती की मौत हो गई। हादसे के समय वह घर के पास शौच को गई थीं। दीवार पानी भीगने के कारण कमजोर हो गई थी और अचानक उनके ऊपर गिर गई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक पानवती की मौत हो चुकी थी। पानवती पति की मौत के बाद अपने मायके में भतीजों राजकुमार, रामचंद्र और जमुना के साथ रह रही थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम एन राम ने बताया कि नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.