हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के सुनासीनाथ मंदिर हनुमानगढ़ी के पीछे रविवार देर रात सुनासी मढ़िया निवासी शिवशरण यादव के खेत में पोकलैंड मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था और डंपरों से उसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ठेकेदार, मशीन चालक और डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। अस्थायी मिष्ठान दुकानों की टीन की चादरों में मशीन फंस गई और एक ओर झुककर गिर गई, जिससे तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा। कोतवाली प्रभारी विद्यसागर पाल ने बताया कि पोकलैंड मशीन को सीज कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...