Hardoi News: मरीजों को फल वितरण कर किया पौधरोपण
हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: शाहाबाद। राज्य मंत्री रजनी तिवारी के जन्मदिन पर शाहाबाद सीएचसी पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने डिलीवरी वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण और पौधरोपण कर उनका जन्मदिन मनाया। ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने राज्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा की। कहा उन्होंने राजनीति में आगे बढ़कर विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया जो समाज के लिए गर्व की बात है। सभी ने उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर डॉ.आरके मिश्रा, डा.अनुज, नीरज राजपूत, राजीव कुमार, सचिन राठौर, अभय शर्मा कंचन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.