Hardoi News: मरा पैदा हुआ बच्चा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: बिलग्राम। सीएचसी में रविवार शाम को घमोइया निवासी नेहा पत्नी आकाश अपनी मां के साथ प्रसव के लिए आई थी। पेट में दो दिन से बच्चा घूम नहीं रहा था, जब बच्चा पैदा हुआ तो वह मरा हुआ था। मौके पर मौजूद उसकी मां और प्रसूता ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया नेहा के ससुराली जन भी आ गए। उन्होंने स्टाफ पर बच्चे को मार देने का आरोप लगाया। अधीक हेमन्त राजपूत ने बताया कि बच्चा दो दिन पहले ही मृत हो चुका था। कोई लापरवाही स्टाफ की नहीं है। परिजनों के आरोप लगाये जाने की वजह से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्रसूता अपने मायके में थी। मां के साथ अस्पताल आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.