हरदोई, सितम्बर 23 -- Hardoi News: हरदोई। पिहानी चुंगी से खेतुई बालाजी मंदिर तक करीब जाने वाले 10 किमी लंबे हाईवे का मन्नापुरवा गांव के पास लगभग 200 मीटर हिस्सा सीमेंटेड बनेगा। इससे बारिश के मौसम में जलभराव से होने वाले गड्ढों से निजात मिलेगी। मौजूदा समय में हाईवे का यह हिस्सा डामरीकृत बना है। मंडी समिति के आगे से मन्ना पुरवा तक सैकड़ों की तादात में गड्ढे हैं। इनमें बरसात का पानी कई दिनों तक भरा रहता है। बार-बार डामर उखड़ जाता है। गड्डों की मार रोजाना हजारों लोगों को सहनी पड़ती है। यह निचला इलाका होने की वजह से जल निकासी का उचित माध्यम नहीं है। इन दिनों सड़क को चौड़ाकर फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। विभाग के एक इंजीनियर ने बताया कि उच्चाधिकारियों से चर्चा के बाद मन्नापुरवा में करीब 200 मीटर हिस्सा सीमेंटेड बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे...