Hardoi News: मनोहारी झांकियों ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा गणेश पंडाल
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: सांडी। कस्बे के बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर सतमठिया में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव के आठवें दिन मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। व्यवसायी शेखर रस्तोगी और चंद्र विशाल रस्तोगी ने सपत्नीक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सांडी के महाराजा गणपति गजानन की सांध्यकालीन आरती की। आरती के बाद अनुराग मस्ताना आर्ट ग्रुप सीतापुर के कलाकारों ने पंचमुखी गजानन, मां बगलामुखी, श्रीकृष्ण-राधा की फूलों की होली, श्रीकृष्ण-सुदामा, श्रीकृष्ण के तीन रूप, मनिहारी रूप, भगवान विष्णु, महाकाली के तीन रूप और नरसिंह अवतार की झांकियां प्रस्तुत कीं। कानपुर, लखनऊ, झांसी और शाहजहांपुर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: गणपति ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.