Hardoi News: मनरेगा ऑडिट के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर लाठी-डंडों से हमला
हरदोई, नवम्बर 24 -- Hardoi News: हरपालपुर। बड़ागांव में मनरेगा ऑडिट के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर लाठी-डंडों और सरिये से हमला किए जाने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ागांव निवासी अरुणेश कुमार मिश्रा की मां नीलम देवी वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। आरोप है 21 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे वह ग्राम पंचायत घर में बतौर प्रतिनिधि मनरेगा ऑडिट का कार्य देख रहे थे। इसी दौरान पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते गांव के ही नितिन और अनिल समेत चार अन्य लोग हाथ में लाठी, डंडा और सरिया लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे उनके पूरे शरीर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई अमित और गांव के श्यामजी के साथ भी मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के जुटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.