Hardoi News: मनकामेश्वर महादेव का 16वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न
हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: कछौना। कस्बे में स्थित बाबा मनकामेश्वर महादेव की स्थापना का 16वां वार्षिकोत्सव पूजन हवन के साथ हुआ। शुक्रवार को आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान्न बाबा मनकामेश्वर महादेव के अभिषेक व पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ। इसके बाद कन्या भोज संग विशाल भण्डारे का शुभारंभ हुआ। वैष्णव परम्परा के अनुयायी मनोज गुप्ता ने बताया सभी भक्तजनों के सहयोग से 16 वर्ष पूर्व इस शिव मंदिर की स्थापना आज ही के दिन तीन जुलाई को हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष यहां मन्दिर स्थापना का वार्षिकोत्सव व भण्डारे का आयोजन अनवरत होता चला आ रहा है। मनोज, शियेश गुप्ता, बबलू, वी०गुप्ता, आदि दर्जनों भक्त मौजूद नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.