Hardoi News: मतुआ में चोरों ने दो घरों से पार की नकदी समेत जेवरात
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: कछौना। ग्राम मतुआ में चोरों ने दो घरों से नकदी समेत जेवरात पार कर दिए। जिले से आई फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किये हैं। मंगलवार की रात ग्राम मतुआ निवासी इरफान अपने घर मे परिजनों के साथ सो रहे थे। इसी बीच घर के पिछले दरवाजे से घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से सोने व चांदी के आभूषण पार कर दिये। चोरों ने पड़ोसी विमलेश के घर मे छत के रास्ते धावा बोला। यहां कमरे में रखा बक्सा चोर उठा ले गए। इस बक्से मे रखी 32 हजार की नगदी समेत सोने व चांदी के आभूषण थे। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.