Hardoi News: मतदेय स्थलों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: हरदोई। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने 24 सितंबर को सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पत्र जारी कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। इसमें मतदेय स्थलों पर रैंप, पीने का पानी, बिजली, पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, छायादार स्थान और उचित संकेतक जैसी सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी देनी होगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बूथों पर सुविधाएं दुरुस्त करें, चुनावी तैयारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.