हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: हरदोई। लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र के मतदाता 23 अक्तूबर को मतदान में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वोट देने के लिए वह वैकल्पिक पहचान पत्र भी प्रस्तुत कर सकेंगे। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक निवार्चन के लिए 23 अक्तूबर को वोट पड़ेंगे। ऐसे मतदाता जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किये गये हैं उनको अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मत देने से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। यह भी पढ़ें- Deoria News: एमएलसी चुनाव में मतदान के दौरान पह...