Hardoi News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 24 को विशेष अभियान
हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: हरदोई। मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने के लिए 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को तहसील सदर के सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों को जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और सूची से छूटे लोगों को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने पर जोर दिया। डीएम राहुल पाण्डेय और अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने सभी लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। इसमें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने डीएसई और एसडीडी सूची को लेकर टेबल टॉक एक्सरसाइज कराई। बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में डुप्लीकेट मतदाताओं की सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.