Hardoi News: मतदाता सूची को लेकर प्रशासन अलर्ट
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र लोगों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए संडीला तहसील में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम नारायणी भाटिया की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र 161-संडीला के बूथ संख्या एक से 85 तक के बीएलओ की बैठक हुई। इसमें एईआरओ और बीडीओ संडीला भी शामिल रहे। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विलोपित श्रेणी में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र लोगों को दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सत्यापन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: संशोधित- वोटर लिस्ट से गायब नामों की तलाश में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.