हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी शिव कुमार ने अपने भाई व भतीजों समेत चार लोगों पर मारपीट कर मकान से जबरन निकालने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया कि 26 जुलाई की सुबह आरोपित गाली-गलौज करते हुए घर पहुंचे और मारपीट कर उन्हें बाहर निकाल दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...