Hardoi News: मकान मालिक समेत चार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: अतरौली, संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र के कीर्तियाखेड़ा गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कीर्तियाखेड़ा मजरा पहाड़पुर निवासी फूलमती ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मोहनखेड़ा निवासी मकान मालिक प्रेमचंद, बिहारी, मनोज कुमार और आदर्श ने साजिश के तहत उसके पति बालगोविंद की हत्या की। आरोप है कि प्रेमचंद ने बिजली का शटडाउन करा लेने की बात कहकर बालगोविंद को काम पर लगाया था। काम के दौरान फन्टा हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। करीब 40 मिनट तक वह नीचे पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे नहीं उठाया और न ही परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर फूलमती परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.