हरदोई, सितम्बर 20 -- Hardoi News: हरदोई। कच्चा मकान गिर गया। सिर छिपाने के लिए पन्नी ताननी पड़ी, लेकिन सरकारी मदद अब तक नहीं मिली। अहिरोरी ब्लॉक के बम्हनिया गोंडाघार गांव की विधवा कृष्णा देवी त्रिवेदी बच्चों के साथ पन्नी के नीचे जीवन गुजार रही है। परिवार की यह स्थिति सामने आने पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता रविवार को गांव पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर हालात देखे। कृष्णा देवी ने बताया कि मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया। रामज्ञान गुप्ता ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर महिला को तत्काल आवास उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी आवास नहीं मिलता, तब तक अपने खर्च से टीन डलवाकर महिला और बच्चों के रहने की व्यवस्था कराएंगे। इस दौरान सच्चिदानंद त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, कपिल यादव, शुभम गुप्ता, अ...