Hardoi News: मंदिर निर्माण रुकवाने का आरोप, एसडीएम को दिया ज्ञापन
हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: शाहाबाद। ग्राम बिलहरी में मंदिर निर्माण से जुड़े मामले को लेकर बुधवार को मोदी राठौर युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। मामले की जांच कराकर निर्माण में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है ग्राम बिलहरी में ग्राम समाज की भूमि पर मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। कुछ लोगों ने पुलिस से मिलकर मंदिर निर्माण का काम रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, मामले को लेकर पहले भी कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और निर्माण कार्य में कथित रूप से बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.