Hardoi News: मंत्री ने नगर में की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: शाहाबाद। हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए और मनमोहक झांकियों के साथ नगर में प्रवेश किया। पूरा नगर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। नगर में जगह-जगह समाजसेवियों और स्थानीय लोगों की ओर से कांवड़ियों के लिए जलपान, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं मोदी राठौर युवा सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन मोदी ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.