हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत लाभान्वित मेसर्स एस .एस . इंडस्ट्रीज (कल्याणी मसाले) का किया निरीक्षण किया। योजना के सफल क्रियान्वयन पर सम्बन्धित अधिकारियों की प्रशंसा के साथ अन्य ईकाईयां स्थापित कराने हेतु किया प्रेरित। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण ने ग्राम तकिया नेवादा पोस्ट कुरसठ बुजुर्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। फैक्ट्री की स्थापना, कार्यविधि आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। प्रोप्राइटर धीरेन्द्र शुक्ला ने मंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) उनकी सफलता की रीढ़ बनी। वित्तीय सहायता, 35 प्रतिशत सब्सिडी एवं तकनीकी मार्गदर्शन के कारण एक छोट...