Hardoi News: मंडी में जाम से बचने को बनाए नए नियम
हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: हरदोई। मंडी में जाम से बचने को बनाए नए नियम बनाए गए हैं। इन्हें शुक्रवार से लागू कर दिया जाएगा। किसान एवं व्यापारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता टीटू ने बताया कि आवक आने का समय रात एक बजे से दिन के 10 बजे तक का रहेगा। माल की लोडिंग का समय दिन के 11 बजे से रात के 12 बजे तक का रहेगा। सुबह आवक की बिक्री का समय सुबह सात बजे से रहेगा। रविवार को मंडी पूर्णतः बंद रहेगी। कोई भी खरीब बिक्री नहीं होगी। न आवक अंदर आ सकेगी। सिर्फ लोडिंग होगी। गुरुवार को भी मंडी बंद रहेगी। कोई भी आवक अंदर नहीं आएगी। गुरुवार को जो भी माल रहेगा मंडी के अंदर रहेगा। उसकी खरीद बिक्री एवं तौल नाप होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.