Hardoi News: भैंस की पूंछ लग जाने पर हुई मारपीट
हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम बीकापुर निवासी महिपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 30 सितंबर को शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। वहीं पर विपक्षी की भैंस बंधी हुई थी। उसके पोते को भैंस की पूंछ लग गई। इसके बाद उसने भैंस को वहां से हटा दिया ताकि बच्चे को चोट न लगे। इसी बात को लेकर आदर्श, सरोजनी और उनकी पुत्री पूनम निवासी बीकापुर ने मिलकर अचानक उस पर हमला कर दिया। बचाने आए मिथिलेश, शिवपाल और खुशबू को भी लाठी-डंडों से मारा-पीटा, जिसमें सभी को गंभीर चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.