हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुर्दपुरा में पैतृक जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दस नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला खुर्दपुरा निवासी शब्बीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे कुछ लोग उनकी पैतृक जमीन पर नींव भरकर निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि जब वह अपने भाई सलीम के साथ इसका विरोध करने पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर ईंट-पत्थर, लोहे की कन्नी, हथौड़ी और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। हमले में शब्बीर...