Hardoi News: भू विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, अधेड़ की मौत
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के सिरदार पुरवा मजरा अड़ंगापुर में मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें 55 वर्षीय राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मकान के पास स्थित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। कई महीने पूर्व मामले में लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे। मामला सुलझ गया था। आरोपित पक्ष कब्जा नहीं छोड़ रहे थे जिसके चलते मंगलवार को कहा सुनी हुई। मृतक के सात बेटियां और एक बेटा है। इनमें तीन बेटियों और बेटे की शादी हो चुकी है। मृतक भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष बघौली प्रशांत दुबे ने बताया घटना में कानूनी कार्रवाई की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.