Hardoi News: भूसे के ढेर में आग से लाखों का नुकसान, पांच पर रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: टड़ियावां। संडिला गांव में भूसे से भरे ढेर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गोविंद गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के संदीप वर्मा समेत पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। गोविंद गुप्ता के अनुसार, संदीप वर्मा ने साथियों के साथ मिलकर उसके भूसे के ढेर में आग लगा दी। आग फैलने से पड़ोसी अनिल का एक, कन्हैयालाल का एक और संतकुमार के दो ढेर में भरा भूसा भी जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह भूसा खरीदने-बेचने का कारोबार करता है। उसका आरोप है कि आग लगाने के बाद संदीप को गांव के गौरव और रमेश ने भागते हुए देखा। शिकायत करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.