Hardoi News: भुगतान रोकने पर सपा प्रवक्ता ने जताई नाराजगी
हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: हरदोई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेद्र वर्मा जीतू ने एक्स पर पोस्ट कर रेवेन्यु भुगतान रोकने पर नाराजगी जताई है। यह मामला सोशल मीडिया में ट्रेड हुआ है। सपा के प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू का कहना है कि उन्होंने करीब 170 पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए। इसे जमकर सराहा गया। लाइक व कमेंट भी खूब हुए। इसके बावजूद उनके रेवेन्यू भुगतान को रोक दिया गया। इस पर उन्होंने एक्स के संबंधित अधिकारी से बात की। उन्हें वस्तस्थिति की जानकारी दी। सबूत के तौर पर स्क्रीन शाट भी भेजे। उन्होंने बताया कि उन्हें जल्द रेवेन्यू पेमेंट मिलने का भरोसा दिया गया है। अब कोई शिकवा नहीं है। मामला शांत हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.