हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: सुरसा। भीठा मोड़ के पास मंगलवार शाम एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम कहटरा मजरा तुंदवल निवासी भोला पुत्र स्व. प्रहलाद के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई फूलचंद ने बताया कि भोला बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। इसी सिलसिले में बीते रोज शाम वह बाहर जाने के लिए घर से तैयार होकर निकला था। कुछ समय बाद परिजनों को उसके साथ हादसा होने की जानकारी मिली। परिजनों के मुताबिक भोला विवाहित था। कुछ वर्ष पहले पत्नी से अनबन होने के बाद वह मायके चली गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...