Hardoi News: भारी बारिश में जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों के लिए रैन बसेरा खुला
हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: पाली। लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यालय के पास स्थित सामुदायिक भवन में रैन बसेरा खोल दिया है। जर्जर मकानों में रह रहे और बारिश से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को देखते हुए यहां जरूरतमंदों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत चेयरमैन रिजवान खान ने बताया कि भारी बारिश के दौरान कोई भी परिवार असुरक्षित परिस्थितियों में रहने को मजबूर न हो, इसके लिए रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। यहां प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। रैन बसेरे में चारपाई, बिस्तर, कंबल और स्वच्छ पेयजल समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। चेयरमैन ने नगरवासियों से अपील की कि उनके संज्ञान में कोई ऐसा परिवार हो, जो जर्जर मकान में रह रहा है या बारिश के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.