हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: कछौना। कस्बे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी का जनपद में आगमन के दौरान भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की होड़ लगी नजर आयी। मंगलवार को कस्बे के मुख्य चौराहे पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संचित अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्र दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री लोधी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने स्थानीय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुआ उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, अजय बाजपेयी, मदन मिश्रा, सचिन सिंह, रानू बाजपेयी, मृगेंन्द्र सिंह, प्रदीप गुप्ता समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भाजपा प्रदे...