हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ऋषि चौरसिया ने समाजवादी पार्टी के पीडीए को फर्जी बताते हुए भाजपा की नीतियों और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व पर जोर दिया। बैठक में संगठन विस्तार, पिछड़े वर्ग की भागीदारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान पर चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री ऋषि चौरसिया ने कहा कि भाजपा ने 75 पिछड़ी जातियों को संगठन में समायोजित कर प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 98 जिलों में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भव्यता से मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Aurangabad Ne...