हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: बेनीगंज। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को विधायक रामपाल वर्मा ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के प्रधानों और सभासदों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। विधायक ने प्रताप नगर चौराहा स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को प्रस्तावित बैठक स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीतापुर-हरदोई सीमा पर गोमती नदी के बरगदिया बॉर्डर पहुंचे, जहां क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत स्थल का जायजा लेकर साफ-सफाई, टेंट और पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सीएम के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी जिल...