हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: संडीला। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है। लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। राज्यमंत्री बेहंदर ब्लॉक के ग्राम दिवारी में चंदा सेवा हॉस्पिटल के उद्घाटन में संबोधित कर रही थीं। कहा कि सरकार की ओर से छात्रों, किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि पीठाधीश्वर कात्यानी शक्तिपीठ शाहाबाद स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गई। इस अवसर पर आयोजक डॉ बृजमोहन मौर्य, डॉ संतोष द्विवेदी, डॉ श्रृंखला मौर्य, डॉ प्रवीण गौर, प्रधानाचार्य अमित कुमार मौर्य सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

हिंद...