Hardoi News: भाकियू ने दरोगा के खिलाफ खोला मोर्चा
हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरपालपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट के जिला अध्यक्ष ने दरोगा पर बेवजह गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 26 अगस्त को अरवल थाना मुख्यालय घेराव का ऐलान किया है। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर बताया कि अरवल थाना में तैनात उप निरीक्षक निजी कंपनियों के ऋण वसूली को लेकर लोगों को जमकर गाली गलौज कर रहे हैं। बकाया जमा न करने पर मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। दरोगा पर अवैध धनउगाही का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से उपनिरीक्षक के निलंबन की मांग की है। उन्होंने कहा है आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो 26 अगस्त को क्षेत्र के सैकड़ो किसानों व संगठन पदाधिकारी के साथ अरवल थाना मुख्यालय का घेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.