Hardoi News: भरावन में 36 घंटे बाद भी चोरी का मुकदमा नहीं
हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: अतरौली। गंज भरावन बाजार में ज्वैलरी और देशी शराब की दुकान में हुई लाखों की चोरी के 36 घंटे बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। पीड़ितों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा मैं कल से बाहर हूं। थाने पहुंचने पर ही बता पाऊंगा कि रिपोर्ट दर्ज हुई है या नहीं। गंज भरावन निवासी ज्वैलरी कारोबारी मिलन रस्तोगी ने बताया कि गुरुवार रात चोर उनकी दुकान का शटर तोड़कर करीब तीन किलो चांदी के आभूषण, 20 ग्राम सोने के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। मिलन रस्तोगी का कहना है कि वह दो बार थाने जा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। उनका आरोप है कि शुक्रवार सुबह पुलिस मौके का निरीक्षण कर लौट गई, इसके बाद दोबारा कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.