हरदोई, अक्टूबर 18 -- भट्ठा संचालकों की समस्याओं पर चर्चा Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। ईंट -भट्ठा निर्माण कल्याण समिति की आवश्यक बैठक में भट्ठा संचालकों को स्वच्छता प्रमाण पत्र और न्यायालयों में लंबित मुकदमों के संबंध में जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने संचालकों को स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बढ़ाई गई फीस को लेकर अधिकारियों से वार्ता के बाद ही भुगतान करने की बात कही। समिति के महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2012 से पहले संचालित कुछ भट्ठों के मामले में यूनियन के माध्यम से सहमति दिलाई गई है। अन्य संचालित भट्ठों के लिए भी सहमति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोयले की कीमतें अधिक होने से भट्ठा संचालकों को परेशानी...