Hardoi News: बड़ी लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित
हरदोई, सितम्बर 17 -- Hardoi News: पिहानी। उमस भरी गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल चल रहा है। लोगों का कहना है कि बेपटरी चल रही आपूर्ति से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों रोस्टिंग के नाम पर भी कटौती बढ़ी हुई है। ऊपर से आए दिन 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने से घंटों बिजली ठप हो जाती है। जीतू यज्ञसैनी, रामजी गुप्ता, अमित मिश्रा, इखलाक, शोभित ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से रात की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। बुधवार की रात पहले रोस्टिंग में बिजली गायब हुई फिर 33 केवीए लाइन में फाल्ट के चलते बिजली चली गई। दोपहर बाद हरदोई रोड पर तारों पर पेड़ गिरने की सूचना दी गई। शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। गर्मी में हजारों लोग बेहाल रहे। हालांकि बिजली कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.