Hardoi News: बड़ी पिहानी में दधिकांधों में सजीव झांकियों ने मन मोहा
हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: पिहानी। बड़ी पिहानी में दधिकांधों शोभायात्रा धूमधाम से निकली। इसमें शामिल भगवान के डोल का जगह-जगह पूजन किया गया। नागेश्वर गुप्ता के मकान से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा भ्रमण करती हुई जेबीगंज रोड स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। गाजे बाजे के साथ आगे बढ़ रही यात्रा में शामिल बांके बिहारी, खाटू श्याम,राधा कृष्ण, भगवान विष्णु लक्ष्मी,मीरा श्याम,शंकर जी आदि की सजीव झांकियां मन मोह रहीं थी। गगनभेदी जयकारे गूंज रहे थे। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई देर रात मोहल्ला मीर सराय पहुंचकर सम्पन्न होती है। शोभायात्रा में लोगो की भारी भीड़ उमड़ी। लगे मेले में बड़े और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सूरज गुप्ता, गौरव गुप्ता, नीरज सिंह, अमित शर्मा,अरुण गुप्ता विजय कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.