हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। बेनीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात के खेरवा खेल मैदान में शनिवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेनीगंज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि रूपेश अंजना ने प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूपेश अंजना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Hapur News: बीएस इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ कार्य...