हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: बिलग्राम। डीपीएसडी पब्लिक स्कूल बिलग्राम के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मिले कुल छह पुरस्कारों में से चार पुरस्कार डीपीएसडी के विद्यार्थियों ने हासिल किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा सोनाक्षी गुप्ता का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रिंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा छह की छात्रा परी ने प्रथम और कक्षा सात की छात्रा सिद्धि गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को विधायक आशीष सिंह 'आशु' ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ...