Hardoi News: ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया हुनर
हरदोई, सितम्बर 24 -- Hardoi News: माधौगंज। ब्लॉक मुख्यालय पर गुरूवार को मेरे सपनों का भारत अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 159 परिषदीय स्कूलों के छात्र/छात्राओं को शामिल किया गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को चिन्हित कर जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। अतिथियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक के कर्मचारी, ब्लॉक संसाधन केंद्र का स्टॉफ, एआरपी, केआरपी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: उन्मुखीकरण कार्यशाला में चित्रकला प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.