हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा को विद्यालयों में जरूरी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, नियमित शिक्षण कार्य और बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने पर भी जोर दिया। अनुपस्थित रहने पर खंड शिक्षा अधिकारी मल्लावां का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। डीडीटीएफ का निरीक्षण नहीं करने पर संबंधित को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कमजोर शैक्षिक स्तर व...