Hardoi News: बेहंदर में पंखे में करंट उतरने से महिला की मौत
हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: बेहंदर। कासिमपुर थानाक्षेत्र के सरेहरी गांव में 60 वर्षीय कलावती अपनी बेटी बिट्टू के साथ घर में रह रही थी। मंगलवार की शाम कलावती घर में अकेले थी। बिट्टू किसी दूसरे के घर गई थी। वापस लौटी तो घर में देखा फर्राटा पंखा उसकी मां के ऊपर पड़ा है। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। पंखा को स्विच से ऑफ कर कलावती के ऊपर से हटाया गया। तत्काल उसे सीएचसी बेहंदर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर देर शाम कासिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: करंट लगने से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.