Hardoi News: बेहंदर में जच्चा-बच्चा के बाद अब प्रसूता की हुई मौत
हरदोई, जुलाई 10 -- Hardoi News: बेहंदर। जच्चा-बच्चा की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसव पीड़ा से छटपटा रही गर्भवती को सीएचसी बेहंदर पहुंचाया गया, जहां महिला डॉक्टर की गैर मौजूदगी में उसके प्रसव हुआ पर ब्लीडिंग होने से हालत बिगड़ी। अधीक्षक डॉ. डीपी भारती ने उसे रेफर कर दिया पर देर होती देखकर प्रसूता के घर वाले उसे सण्डीला के एक निजी हास्पिटल ले गए। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। कासिमपुर थाने के बेहगावां मजरा तलौली निवासी मनसुख की करीब एक साल पहले 22 वर्षीय केशकली के साथ शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा शुक्रवार को केशकली के प्रसव पीड़ा होने पर घर वाले उसे सीएचसी बेहंदर ले गए। महिला डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में केशकली के प्रसव हुआ पर कोई महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.