हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: मल्लावां। घर के बाहर पशुओं को चारा डालने गए किसान पर गोवंश ने हमला कर दिया। गोवंश ने किसान को दीवार में दबा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर ग्राम शुक्लापुर निवासी गौरव तिवारी अपने पशुओं को चारा डालने घर के बाहर गए थे। वहां पहले से मौजूद बेसहारा गोवंश ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान गौरव दीवार में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे पर तब तक गोवंश वहां से भाग गया। परिजन गंभीर हालत में गौरव को सीएचसी मल्लावां लेकर पहुंचे। डॉ. दिव्यांश चंद्र बाजपेयी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनाम...