Hardoi News: बेसमेंट की खुदाई में ढही पूर्व विधायक के पुत्र के मकान की दीवार
हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के लखनऊ रोड स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर के सामने निर्माणाधीन भवन में बेसमेंट की खुदाई के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खुदाई के चलते पड़ोसी मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। यह मकान जनसंघ के पूर्व विधायक स्व. राजेंद्र सिंह के पुत्र शौर्यवर्धन सिंह चौहान का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई दीवार की चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेसमेंट की गहरी खुदाई से पड़ोसी मकान की नींव प्रभावित हो गई। इसके चलते दीवार सीधे खुदाई वाले हिस्से में गिर गई। घटना के बाद भी मिट्टी लगातार खिसक रही है। इससे मकान के अन्य हिस्सों पर भी खतरा बना हुआ है। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में कई स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.