Hardoi News: बेरोजगारों के लिए वरदान साबित होगा टेक्सटाइल पार्क
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: संडीला। लखनऊ की सीमा पर बनने वाले टेक्सटाइल पार्क में हरदोई जिले की जमीन भी शामिल है। यह स्थानीय बेरोजगारों के लिए भी वरदान साबित होगा। औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी तो रोजगार का सृजन होगा। इस पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के लिए कुल प्रस्तावित भूमि 1,000 एकड़ है। इसमें हरदोई जनपद के किसानों की 259.09 एकड़ भूमि शामिल है। इनमें संडीला तहसील के गांव कटियार, हड़हा, रैकवारखेड़ा व पवायां आदि गांव की जमीन ली गई है। वर्ष 2023 से इस पार्क को बनाने के लिए कवायद चल रही है। बताते हैं कि कपड़ा बुनाई, रंगाई और छपाई, सिलाई, कटिंग और रेडीमेड कपड़ों का निर्माण होगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ में रामकी विकसित करेगी पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, एक लाख को रोजगार भाजपा की विधायक अलका अर्कवंशी का कहना है कि प्रदेश सरकार निरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.