हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: बेनीगंज। संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां-अतरौली मार्ग पर शैर चौराहे के पास एक मकान में युवक का शव लने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के साथी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की निशानदेही पर लाठी और कुल्हाड़ी भी बरामद की है। रविवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान मकान में शव पड़े होने की जानकारी कोतवाली के चौकीदार भन्नू को मिली। सूचना पर बेनीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान पाही ऊगपुर निवासी मुंशीलाल के रूप में हुई। मकान यादवेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह का बताया गया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे मुंशीलाल गांव के श्री हनुमा...