Hardoi News: बेनीगंज में मारपीट के मामले में आठ पर केस दर्ज
हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टी नयागांव में मंगलवार को भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद में अरविंद अवस्थी ने थाने में तहरीर दी। कहा कि उनकी भूमि पर विपक्षी दीवार का निर्माण कराने लगे। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की। पुलिस ने उत्तम त्रिपाठी, गौतम त्रिपाठी, गुंजन त्रिपाठी, सवोर्त्तम त्रिपाठी, आदित्य, उत्तम व गुंजन की पत्नी व गौतम के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें दो लोगों को घटनास्थल पर ही हिरासत में ले लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.