हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: बेनीगंज। प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर इकरी मोड़ के पास शनिवार शाम बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकरी गांव निवासी 50 वर्षीय विश्वनाथ शनिवार शाम कोथावां बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इकरी मोड़ के पास सामने से आ रही नई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी कोथावां भेजा, जहां चिकित्सक डॉ. दिवाकर पांडेय ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी विश्वमोहनी, चार विवाहित पुत्रियां प्रीति, नीलम, पूनम, अनीता तथा एक पुत्र प्रशांत को छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...